
साल 2023 का अंत हो रहा है और दुनिया भर में लोग समृद्धि और सफलता के साथ साल 2024 का स्वागत कर रहे हैं। कई देशों ने नए साल का आगाज हो गया है, जबकि कुछ देश अभी भी वक्त के साथ नए साल के लिए आगे बढ़ रहे हैं और रात 12 बजे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर की शुरुआत हो चुकी है। लोगो आतिशबाजियां कर रहे थे। एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। भारत में भी न्यू ईयर 2024 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज
नए साल ने सबसे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में दस्तक दी है। न्यूजीलैंड में रात के 12 बज चुके हैं और लोग जश्न के साथ नए साल के स्वागत कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के सबसे ऊंची बिल्डिंग स्काई टावर पर आयोजित भव्य आतिशबाजी के साथ साल 2024 का आरंभ किया गया है। इस मौके पर वहां बहुत से लोग मौजूद थे।