#HarGharTiranga: हर घर तिरंगा अभियान एक व्यापक आंदोलन बन गया है, जिसमें नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
#HarGharTiranga: भारत इस बार अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और इस अवसर पर 'हर घर तिरंगा' की धुन फिर से सुनाई दे रही हैं, जो लोगों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर ले जाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। हर साल की तरह भारत परंपरा को बनाए रखते हुए, इस अभियान को 9 से 15 अगस्त तक तीसरी बार चलाया जा रहा है ।
हर घर तिरंगा अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने जनता से इस अभियान में शामिल होने को कहा। PM मोदी ने स्वंत्रता दिवस के इस अभियान #HarGharTiranga को यादगार बनाने की गुहार लगाई साथ ही कहा की "मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बलद रहा हूं, आप सभी से भी ऐसा करने के लिए कह रहा हूं। साथ ही दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके सेल्फी सांझा करें। https://harghartiranga.com
देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'Har Ghar Tiranga' अभियान चलाया जा रहा है। इस साल 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है, जो अगले 6 दिन तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसकी अभियान की शुरुआत 22 जुलाई 2022 में भारत सरकार की ओर से की गई थी। हर साल यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलता है। इस अभियान के दौरान लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं।