राष्ट्रीय

प्यार की खातिर किन्नर बना लड़की, फिर भी प्रेमी ने धोखा दिया

हरिद्वार के लक्सर की घटना है। प्यार जो करा दे कम है। एक किन्नर को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शादी की बात आई तो प्रेम में पागल किन्नर, आपरेशन से लड़की बन गई। इस के बाद किन्नर प्रेमी से शादी के लिए कहने लगी पर वह तो एक दिन मुंह छुपाकर भगा गया।
2 min read
haridwar.jpg
प्यार की खातिर लड़की बनी किन्नर, फिर भी प्रेमी ने धोखा दिया

कहते हैं प्यार का कोई जेंडर नहीं होता। अब उत्तराखंड में ही देख लें। यहां किन्नर को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बात जब शादी की आई तो युवक ने कहा कि, वह शादी तो किसी लड़की से ही करेगा। तब किन्नर ने ऑपरेशन करवा लिया और लड़की बन गया। हालांकि जिस युवक के लिए उसने यह सब किया, उसने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। घटना हरिद्वार के लक्सर की है। जहां बीती रात करीब दस बजे एक किन्नर ने पूरी तरह निर्वस्त्र होने के बाद शहर के बालावाली तिराहे पर जमकर हंगामा किया। किन्नर ने वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। किन्नर ने प्रेमी को पाने के लिए सड़क पर कपड़े उतार कर जमकर हंगामा किया।

युवक के धोखे से निराश हुआ किन्नर

किन्नर ने कहा कि, युवक उसके साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा है। युवक ने शादी का वादा किया था। जिसके चलते किन्नर ने ऑपरेशन से खुद को लड़की बनवाया, लेकिन अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। किन्नर बाइक पर सवार युवक को पकड़ कर शादी करने की मांग कर रहा था। बाद में युवक किसी तरह उससे बचकर भाग गया। करीब 40 मिनट तक रोड पर हंगामा चलता रहा। बाद में किन्नर भी निराश होकर वहां से लौट गया।

शिकायत मिलने पर जरूरी होगी कार्रवाई - लक्सर पुलिस

लक्सर पुलिस ने बताया कि, हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे। इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Dec 2022 05:39 pm
Published on:
21 Dec 2022 05:37 pm
Also Read
View All
पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; नेताओं ने जताया शोक

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ हादसा, अचानक 300 फीट नीचे गिरा विमान, 14 लोग घायल

Udhayanidhi Stalin Controversy: हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- क्या मैंने कुछ गलत कहा है?

Bankipur Result: ‘हमारे वोटरों ने भाजपा को हराने के लिए प्रशांत किशोर को वोट दिया’, राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान

राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू होते ही मचा हंगामा, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित