राष्ट्रीय

Haryana के मुख्यमंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी ने लिखा- जो भी CM बनेगा, उसे गोली मार दूंगा

Haryana News: हरियाणा के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini: हरियाणा (Haryana) में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है इस मामले में जींद पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की है। पुलिस पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह शराब के नशे में धुत था और गलती से व्हाट्सएप्प ग्रुप में यह मैसेज कर दिया। इसके बाद वह जब होश में आया तो उसने अपना भेजा हुआ मैसेज डिलीट भी कर दिया था। फिलहाल पुलिस अभी भी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

देवरार गांव निवासी है आरोपी 

धमकी देने वाले आरोपी की पहचान जींज जिले के देवरार गांव निवासी के रूप में हुई है। वहीं जींद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि व्यक्ति के एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में 8 अक्टूबर को हरियाणा में मतगणना के दिन जान से मारने  की धमकी दी गई।

आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी ने कहा कि जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो एफआईआर दर्ज की गई और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस मैसेज लिखा था कि अगर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो जिसे सीएम बनाया जाएगा उसको मैं गोली मार दूंगा, जैसे गोडसे ने महात्मा गांधी को मारी थी।

Updated on:
13 Oct 2024 07:54 am
Published on:
12 Oct 2024 09:18 pm
Also Read
View All
राजा बेगुनाह है, सच्चाई की जीत हुई- राजा रघुवंशी की मां ने सोनम रघुवंशी की बेल कैंसिल होने पर हुईं इमोशनल

CJP Protest: राहुल गांधी के आवास पर पहुंची लग्जरी बस, सभी कांग्रेस सांसदों को शाम 6 बजे तक बुलाया गया

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

CJP Protest: पीएम को युवाओं पर बात करने में 34 दिन लग गए, अभी भी धर्मेंद्र प्रधान को बचाया जा रहा, दीपके ने फिर सरकार को घेरा

India Gen Z Protest: जब सपने टूटते हैं, तब सिर्फ प्रदर्शन नहीं होता… एक पूरी पीढ़ी सड़कों पर उतर आती है, पढ़िए जंतर-मंतर की पूरी कहानी