राष्ट्रीय

कांग्रेस के बागी कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, विधायकी से दे सकते हैं इस्तीफा

Kuldeep Bishnoi:
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2022, 11:30 PM IST
 Haryana :Congress rebel kuldeep bishnoi may join bjp and may resign from legislature soon
Haryana :Congress rebel kuldeep bishnoi may join bjp and may resign from legislature soon

आदमपुर से कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने जबसे गृह मंत्री अमित शाह और बजो अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है तबसे उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। इस मुलाकात के बाद ही बिश्नोई ने अपने ट्विटर पर बदलाव किया था और पार्टी हाई कमान की तस्वीरें हटा दी थीं। अटकलें हैं कि वो विधायकी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब है कि 10 जून को हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान अजय माकन के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने के बाद पार्टी ने उन्हें प्रमुख पदों से हटा दिया था। फिलहाल वो पार्टी से निष्कासित नहीं हुई हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

गौर हो कि कांग्रेस के बागी नेता कुलदीप बिश्नोई पार्टी से नाराज चल रहे हैं और यही वजह है कि राज्यसभा के चुनावों में उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसके बाद कांग्रेस ने एक्शन लेते हुए पार्टी के सभी पदों से उन्हें हटा दिया। हालांकि, उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया। फिर भी पार्टी से नाराज चल रहे बिश्नोई ने पार्टी नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़े- पंजाब सरकार ने विरोध के बाद मत्तेवाड़ा टेक्सटाइल पार्क परियोजना को किया रद्द

बिश्नोई के इस कदम पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल का कहना है कि कांग्रेस यदि उन्हें पार्टी से निकालती तो वो दलबदल कानून के खतरे से बच जाएंगे ऐसे में उनकी विधायिकी भी कहते में पड़ जाती। अब अमित शाह से उनके मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि वो कभी भी पार्टी बदल सकते हैं। इसके साथ ही वो विधायिकी से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

यदि ऐसा होता है तो उन्हें आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ना होगा हरियाणा से चार बार विधायक रहे हैं। वो बीजेपी के टिकट से खुद या अपने बेटे को मैदान में उतार सकते है जिससे कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Published on: