दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) भी हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। उन्होंने रविवार को एक जनसभा को भी संबोधित किया।
Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election)को लेकर सभी राजनीतिक दल एक्टिव है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) भी हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। उन्होंने रविवार को एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने दिल्ली व पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। सरकारी स्कूल अच्छे हो गये है और बच्चों का भी भविष्य सुधर रहा है। वहां पर सरकारी अस्पताल भी शानदार हो गए और 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है, इसके साथ ही महिलाओं को बसों में सफर करना मुफ्त है।
जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपको बता है अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं। वे बहुत साधारण परिवार से आते हैं। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद हरियाणा का यह लड़का दिल्ली का सीएम बनेगा। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा का बेटा दिल्ली का मुख्यमंत्री बना और देश की राजनीति को बदल दिया।
इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में बीजेपी को 10 साल हो गए है लेकिन यहां पर बच्चों की शिक्षा में कोई सुधार नहीं किया गया है। इसके अलावा यहां के सरकारी अस्पताल और इलाज में भी कोई बदलाव नहीं आया। यहां कुछ नहीं होता है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। इन दोनों प्रदेशों में अस्पताल और सरकारी स्कूल अच्छे बन गए है। बिजली भी 24 घंटे आती है। लोगों का मोहल्ला क्लिनिक में फ्री में इलाज किया जाता है और दवा भी मिलती है।