राष्ट्रीय

Haryana Election Result: हरियाणा की टॉप 5 सीट जिन पर टिकी BJP की निगाहें

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा विधानसभा के परिणाम आज आ जाएंगे। आज साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने वाली है। फिलहाल एग्जिट पोल को देखें तो बीजेपी के लिए राह मुश्किल सी नजर आ रही है।

2 min read
Oct 08, 2024

Haryana Assembly Election Results 2024: आज का दिन BJP और Congress के लिए काफी बड़ा दिन है क्योंकि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोसणा होने वाली है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बीजेपी अपनी सरकार बचा पाती या फिर आज कांग्रेस कोई करिश्मा करके दिखाएगी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और कुछ ही देर में रुझान आने लगेंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है की इस बार के चुनावी अखाड़े में हार जीत के बीच कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे वह सीटें कौनसी है जिन पर बीजेपी की निगाहें तकि हुई और एग्जिट पोल को देखते हुए बीजेपी की राह मुश्किल नजर आ रही है। आइए जानते है हरियाणा की ऐसी 5 सीटों के बारे में जिनसे बीजेपी को पूरी उम्मीद है।

लाडवा विधानसभा सीट

CM नायब सिंह सैनी की कैबिनेट के आठ मंत्रियों का चुनाव इस बार बुरी तरह से फंसा हुआ है। नायब सैनी की लाडवा विधानसभा सीट से अच्छे मार्जिन से चुनाव जीतने की संभावना है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल के सिर्फ दो मंत्रियों पंडित मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा को ही सेफ जोन में मानकर चला जा रहा है।

जुलाना विधानसभा सीट

एग्जिट पोल के अनुसार चलें तो यह देखा जा रहा है की पहलवान विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से इस चुनावी अखाड़े में बीजेपी के योगेश बैरागी को कड़ी टक्कर दे रही है।

रानिया विधानसभा सीट

विधानसभा के निवर्तमान स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता और निवर्तमान उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की सीट भी फंसी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंत्रिमंडल में बिजली मंत्री रहे और भाजपा से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रणजीत चौटाला को रानिया सीट पर इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला से तगड़ी टक्कर मिल रही है।

फरीदाबाद विधानसभा सीट

चुनावी दलदल में फरीदाबाद विधानसभा सीट में कम वोटिंग की वजह से दोनों पार्टियों की नींदे उड़ रखी है।

हिसार विधानसभा सीट

कांग्रेस के रामनिवास राड़ा, नगर निगम के मेयर रहे गौतम सरदाना और भाजपा के तीसरे बागी तरुण जैन से भी गुप्ता को कड़ी चुनौती मिली है, जिसका लाभ सावित्री जिंदल को होता दिखाई दे रहा है। कुरुक्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में शहरी निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा के सामने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा की जीत की राह आसान लग रही है। सुधा का हैट-ट्रिक का सपना अरोड़ा तोड़ने दिखाई दे रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर