राष्ट्रीय

Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में आज बढ़ सकती है गर्मी, वर्षा का दौर रूका

Haryana Weather News Updates Forecast Today 05-09-2021: कुछ स्थानों पर आज और कल भी वर्षा जारी रह सकती है परन्तु अन्य स्थानों पर मौसम गर्म और सूखा ही बना रहेगा। करनाल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और जिंद जैसे कुछ हिस्सों में अभी अनिश्चितता बने रहने की संभावना है।
2 min read
Sep 05, 2021
weather_update1.jpg

Haryana Weather News Updates Forecast Today 05-09-2021: नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना मानसूनी चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का दौर कमजोर पड़ता जा रहा है। हरियाणा में भी वर्षा इस समय लगभग न्यूनतम हो चुकी है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सो में अभी भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह हल्की वर्षा हुई और कुछ जगहों पर आज देर शाम को बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।

सितंबर के पहले सप्ताह में हुई अच्छी वर्षा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बनने का असर पूरे देश सहित हरियाणा राज्य पर भी पड़ा जिसके कारण यहां 30 अगस्त से लेकर अब तक लगातार वर्षा का दौर बना रहा। कई जगहों पर तेज तूफान के साथ भारी बारिश भी हुई, हालांकि अब इस सिस्टम के कमजोर होने के कारण राज्य में वर्षा कम हो गई है। कुछ स्थानों पर आज और कल भी वर्षा जारी रह सकती है परन्तु अन्य स्थानों पर मौसम गर्म और सूखा ही बना रहेगा। करनाल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और जिंद जैसे कुछ हिस्सों में अभी अनिश्चितता बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार छह सितंबर के बार एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो जाएगा जिसके प्रभाव से उत्तरी-पश्चिमी भारत के भूभाग में बसे राज्यों यथा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा में अच्छी खासी वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं।

आज राज्य में तापमान भी पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा रहेगा। राज्य में औसत तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। आज तापमान चंडीगढ़ में 28.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 29.2 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Published on:
05 Sept 2021 12:01 pm