राष्ट्रीय

Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में कल से शुरू हो सकता है वर्षा का दौर, आज रहेगी गर्मी

Haryana Weather News Updates Forecast Today 28-08-2021: राज्य के मौसम में रविवार से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर वर्षा होने के भी आसार हैं।
2 min read
Aug 28, 2021
haryana_weather_news_updates_forecast_today.jpg

Haryana Weather News Updates Forecast Today 28-08-2021: नई दिल्ली। आज हरियाणा के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। गर्मी में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है और वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम में 29 अगस्त के बाद परिवर्तन होने के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तापमान के न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं। पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में नमी कम होगी और शुष्कता बढ़ेगी।

आज सिरसा में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ सिटी में 28 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 24 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 27 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 27 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस, कुरुक्षेत्र में 28 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस, पानीपत में 27 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तथा रोहतक में 26 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

राज्य के अधिकतर भूभागों में आसमान साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं। मौसम में गर्मी बढ़ेगी। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2021 से एक बार फिर राज्य में हल्की वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने अभी पर्वतीय तराई के क्षेत्रों में जाने से मना किया है। इसके साथ ही राज्य से लगते देश के अन्य राज्यों में मौसम कुछ अलग रह सकता है, खासतौर पर समुद्र किनारे स्थित इलाकों में तेज हवा चल सकती है और मौसम में उमस हो सकती है।

Published on:
28 Aug 2021 09:20 am