Heat Wave Alert By IMD: देश के कुछ राज्यों में गर्मी की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले 96 घंटे इन राज्यों में गर्मी लोगों के हाल बेहाल करेगी।
देश के कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी (Summer) की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दोपहर के समय का तापमान अभी भी लोगों की परेशानी की वजह बना हुआ है, क्योंकि तापमान काफी ज़्यादा है। पंखे और कूलर से भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा है। एसी की मदद से ही लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर लोगों की हालत खराब हो रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 96 घंटे कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 96 घंटे राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में कई जगह हीटवेव अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम शुष्क रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होगी।
◙ राजस्थान के कुछ पश्चिमी जिलों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीँ न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
◙ दिल्ली में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीँ न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
◙ उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
◙ पंजाब के कुछ जिलों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीँ न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
◙ मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 तक रहने की उम्मीद है।
◙ छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीँ न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 31 से डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
◙ बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।