राष्ट्रीय

Rain Alert: 16, 17 और 18 मई को 6 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, Monsoon को लेकर भी IMD ने दी गुड न्यूज

Pre Monsoon Alert: प्री-मानसून सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण देशभर में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर जारी है। आज भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, राजस्थान समेत 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2026, 7:44 AM IST
Pre-Monsoon Alert
भारत के इन राज्यों में प्री-मानसून का अलर्ट (File photo)

Pre-Monsoon Rains: भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने यूपी, बिहार समेत देश के 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार के 19 जिलों के लिए और हरियाणा के 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। विभाग ने कहा कि रातें भी गर्म रहेंगी। IMD ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण के राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

25 मई को केरलम पहुंचेगा मानसून

IMD ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। विभाग के अनुसार, मानसून 16 मई 2026 के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है। वहीं राजस्थान में 20 जून, मध्य प्रदेश में 10-16 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना

असम और मेघालय में 16 से 18 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में 16 मई तक भारी बारिश का अनुमान है।
असम और मेघालय में 16 और 18 मई को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

Updated on:
16 May 2026, 7:44 AM IST
Published on: