राष्ट्रीय

कर्नाटक विधानसभा में लगी सावरकर की तस्वीर, सिद्धारमैया सहित विपक्षी नेताओं ने किया हंगामा

कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की फोटो लगने से विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार के इस फैसले का कांग्रेसी नेता जबरदस्त तरीके से विरोध कर रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने इसे भाजपा का एजेंडा बताया है।

2 min read
Dec 19, 2022
High drama in Karnataka Assembly over Savarkar poster, stir on border row in Maharashtra

कर्नाटक विधानसभा के हाल में आज अन्य महापुरुषों के साथ वीर सावरकर की तस्वीर का अनावरण किया गया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ कांग्रेसी नेता सावरकर की तस्वीर लगाने का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता इसे गंदी राजनीति बता रहे हैं। सावरकर की तस्वीर लगने का विरोध करते हुए कांग्रेस प्रमुख और विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा विधानसभा की कार्रवाई बाधित करना चाहती है, जिसके लिए यह फोटो लगाई गई है।

इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस विधानसभा के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाने वाली है। वहीं विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि विधानसभा के अंदर क्या होता है यह स्पीकर द्वारा तय किया जाता है। मैं अपने नेताओं और विपक्ष से भी इसके बारे में बात करूंगा।"

आज ही महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरों का हुआ है अनावरण
आज ही कर्नाटक विधानसभा में महात्मा गांधी, बसवन्ना, सुभाष चंद्र बोस, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल और स्वामी विवेकानंद की फोटो का अनावरण हुआ है, जिसमें सावरकर की तस्वीर भी शामिल हैं।

कर्नाटक और महाराष्ट्र विधानसभा में छाया सीमा विवाद
कर्नाटक विधानसभा में महाराष्ट्र के साथ चल रहे सीमा विवाद में भी नारेबाजी हुई। सिर्फ कर्नाटक विधानसभा ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में राज्य विधानसभा में भी विरोध देखा गया। विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने कर्नाटक सरकार और मुख्यमंत्री बोम्मई के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सीमा विवाद पर कोई स्टैंड नहीं लेने के लिए महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ सरकार की भी आलोचना की।

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा पर लागू हुआ धारा 144
महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने दोनों राज्यों की सीमा विवाद मुद्दे को लेकर कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास कोग्नोली टोल प्लाजा के पास विरोध प्रदर्शन किया, जिसको देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को लेकर अधिकारी अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा पहुंचा महाराष्ट्र सीमा विवाद, NCP सांसद बोली- कर्नाटक के मुख्यमंत्री कर रहे हैं बकवास

Updated on:
19 Dec 2022 03:07 pm
Published on:
19 Dec 2022 02:58 pm
Also Read
View All