राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश: अमित शाह आज सिरमौर से भरेंगे हुंकार, चुनाव के लिए थीम सॉन्ग करेंगे लॉन्च

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस कड़ी में सभी पार्टियों की तरफ से जोर आजमाइश तेज हो गई है। आज सिरमौर जिले के सतौन में अमित शाह एक रैली में हिस्सा लेंगे। अमित शाह सिरमौर के सतौन से भाजपा का चुनावी थीम सांग हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार लॉन्च करेंगे।
2 min read
Amit Shah will visit Sirmaur today
Amit Shah will visit Sirmaur today

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बिगुल बज गया है। अब सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से जोर आजमाइश तेज हो गई है। हाटी आभार रैली के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सिरमौर के सतौन में पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह सिरमौर के सतौन से भाजपा का चुनावी थीम सांग हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार लॉन्च करेंगे। बता दें कि 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना गए थे। इस समय सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया कि हिमाचल में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियों के साथ-साथ पुरानी पैंशन की बहाली को मंजूरी दी जाएगी।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सिरमौर के सतौन में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के बाद उनका आभार व्यक्त किया जाएगा।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सतौन से बीजेपी का चुनावी थीम सांग 'हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार' लॉन्च करेंगे। बीजेपी इस थीम सॉन्ग से प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार प्रसार करेगी। इस चुनावी थीम सॉन्ग को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। हिमाचल प्रदेश की जनता की भावनाओं को यह गीत व्यक्त करता है, जो देवभूमि के दो सपूतों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार को दोहराने, कल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करता है।


चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विभानसभा चुनाव 2022 के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी की जाएगी। 25 अक्तूबर तक प्रत्याशी नामांकन दर्ज करवा सकेंगे। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव 12 नवंबर को होगा। चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'BJP की होगी जीत', हिमाचल में चुनाव की घोषणा पर बोले CM जयराम ठाकुर, PM के दौरे पर कही ये बात



हिमाचल विधानसभ चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा की है कि हिमाचल में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियों के साथ पुरानी पैंशन की बहाली किया जाएगा। प्रियंका ने शिमला संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार 5 साल में सरकारी क्षेत्र में 5 लाख नौकरियां देगी। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार में सोलन में फूड प्रोसैसिंग पार्क भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी

Updated on:
15 Oct 2022 09:55 am
Published on:
15 Oct 2022 09:55 am
Also Read
View All