राष्ट्रीय

ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं हिंदू देवियों के आपत्तिजनक पोस्टर, DWC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली महिला आयोग को एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें अनचाहे ईमेल मिल रहे थे जिनमें हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील और अपमानजनक तरीके से चित्रित सैंपल तस्वीरें थीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2023, 3:25 PM IST
swati maliwal
Swati Maliwal

दिल्ली महिला आयोग ने रविवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है। जिसमें हिंदू देवी-देवताओं की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेचने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। DWC प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग इंटरनेट पर हिंदू देवताओं के आपत्तिजनक और अश्लील फोटो बेच रहे हैं।

DWC ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा, 'हमे एक शिकायत मिली कि एक आदमी पैसे लेकर हिंदू देवी-देवताओं की फोटोशॉप से बनाई आपत्तिजनक एवं अश्लील तस्वीरें लोगों को बेचता है। इस घिनौनी और बेशर्मी की हदें पार करने वाली हरकत करने वाले आदमी को तुरंत गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस को नोटिस भेजा है। इस आदमी को छोड़ेंगे नहीं!'


[typography_font:14pt;" >दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें अनचाहे ईमेल मिल रहे थे जिनमें हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील और अपमानजनक तरीके से चित्रित नमूना तस्वीरें थीं।

जांच में जुटी पुलिस

बता दे कि समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबकि, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है और पुलिस जांच में जुट गई है।


Updated on:
29 Oct 2023, 3:25 PM IST
Published on: