Holi 2022 Wishes : होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग और गले लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। साथ ही लोग मिल जुलकर खाना खाते हैं, रंग खेलते हैं। होली के मौके पर आप अपने हर दोस्त, रिश्तेदार या करीबियों को व्हाट्सएप, फेसबुक या एसएमएस के जरिए शुभकामना संदेश भेजकर होली की बधाई दे सकते है।

Holi 2022 Wishes : हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। होली के खास मौके पर सभी के घरों में तरह तरह की मिठाई बनाई जाती है। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई देते है। होली में लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, आस पड़ोसियों और करीबियों से मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों से आपके गिले शिकवे हैं, उनसे भी होली के दिन गले मिलकर शुभकामनाएं देने से पुराने सारे विवाद खत्म हो जाते हैं और रिश्ते में अपनापन बढ़ता है। होली के मौके पर आप अपने हर दोस्त, रिश्तेदार या करीबियों को व्हाट्सएप, फेसबुक या एसएमएस के जरिए शुभकामना संदेश भेजकर होली की बधाई दे सकते है।
जिस तरह होलिका
जलकर हो गई थी राख,
उसी तरह आपके जीवन के मिट
जाए सारे कष्ट और पाप।
होलिका दहन की शुभकामनाएं!
होलिका की आग मन की सारी बुराईयों को जलाएं,
आपको होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
होलिका हर साल जलती है,
लेकिन इंसान की बुराई नहीं मरती है,
होलिका हर साल कहती है,
बुराई एक दिन जरूर जलती है।
यह भी पढ़ें - HOLI 2022: पकिस्तान में भी मनाई जाती है होली! इन 10 देशों में खूब उड़ाया जाता है रंग-गुलाल
सिर दर्द को मारो गोली,
जम कर मनाओ होली,
मेरी तरफ से हैप्पी छोटी होली।
होलिका दहन की शुभकामनाएं
यह तो रंगों का त्योहार है
आज न हुए लाल-पीले तो जिंदगी बेकार है
रंग लगाएंगे हम आपको इतना पक्का
जितना पक्का हमारा रिश्ता और प्यार है।
आपके जीवन में हो रंगों की भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है मेरी ईश्वर से इस बार
होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार।
रूठे यार को मनाना है
इस बार गिले शिकवे मिटाना है
तो आ गया होली का त्योहार
आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत।
राधा के संग कान्हा ने खेली होली
हम भी लेकर निकले अपनी टोली
बगल में पिचकारी हाथ में गुलाल
प्यार के रंग से कर देंगे लालो लाल