राष्ट्रीय

Holi 2025: लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ेगी शादी, जानिए कौन से राज्य में है होली की यह परंपरा

Holi Strange Ritual: भारत के झारखंड राज्य में संथाल आदिवासी समुदाय एक अनोखी और रोचक परंपरा का पालन करता है। आइए जानते हैं क्या है परंपरा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2025, 8:00 AM IST
Feature image

Holi Festival 2025: भारत एक सांस्कृतिक रूप से विविधतापूर्ण देश है, जहां साल भर विभिन्न धर्मों, क्षेत्रों और समुदायों के त्यौहार मनाए जाते हैं। ये त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपराओं और एकता को दर्शाते हैं। कल पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। लेकिन होली के दिन एक ऐसी प्रथा है जिसके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे।

क्या है प्रथा?

होली के दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। इसके साथ ही चेहरे पर भी रंग लगाया जाता है। होली के दौरान लोग एक-दूसरे से हंसी-ठिठोली भी करते हैं।लेकिन, भारत के झारखंड राज्य में संथाल आदिवासी समुदाय एक अनोखी और रोचक परंपरा का पालन करता है। इस परंपरा के अनुसार, यदि कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की को रंग लगाता है, तो उसे उस लड़की से शादी करनी पड़ती है। इस समुदाय में गैर-पुरुषों को किसी कुंवारी कन्या या महिला पर रंग डालने की सख्त मनाही है। यह नियम इतना कड़ा है कि होली जैसे रंगों के त्योहार पर भी कोई पुरुष दूर से ही किसी कुंवारी लड़की या महिला पर रंग नहीं फेंक सकता।

लड़की से करनी होगी शादी

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कई क्षेत्रों में एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। इस परंपरा के तहत, यदि कोई युवक किसी कुंवारी लड़की पर रंग डालता है, तो समुदाय की पंचायत उस युवक की शादी उस लड़की से करवा देती है। हालांकि, अगर लड़की इस शादी से इनकार कर देती है, तो रंग डालने की गलती के एवज में युवक को अपनी सारी संपत्ति उस लड़की के नाम करनी पड़ती है।

Updated on:
14 Mar 2025, 8:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की रैली पर भाजपा का तंज, शेरगिल बोले- राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग का एक और महंगा PR अभियान

रामलीला मैदान रैली पर CTI का राहुल गांधी को चौथा खत, कहा- हम व्यापारी हैं BJP एजेंट नहीं, रोजी-रोटी बचाना मकसद

Delhi INDIA Bloc Rally: दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 10 हजार जवान तैनात; कई रास्ते ब्लॉक, पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

‘सैन्य ताकत से नहीं, कूटनीति से सुलझेंगे युद्ध’, अटलांटा G20 में बोले जयशंकर, ग्लोबल साउथ पर ऊर्जा संकट का उठाया मुद्दा