राष्ट्रीय

मैं चुप नहीं बैठूंगी, बंगाली भाषा के अपमान के खिलाफ विरोध जारी रहेगा…ममता बनर्जी ने किया ऐलान

Trinamool Congress rally: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा अगर बंगाल के लोगों पर और बंगला भाषा पर हमला करेंगे तो मैं दुनिया के सामने बीजेपी को बेनकाब कर दूंगी। मैं चुप नहीं रहूंगी। 
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2025, 7:37 PM IST
Feature image
ममता बनर्जी ने निकाली रैली (Photo-IANS)

Mamata Banerjee Protest Rally: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को झारग्राम में एक विशाल विरोध रैली निकाली। इस दौरान सीएम ममता ने राज्य के बाहर बंगाली भाषा प्रवासियों पर कथित हमलों की निंदा की। वहीं NRC और मतदाता सूची संशोधन के नाम पर बंगालियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली के दौरान सीएम बनर्जी ने कहा कि आप मुझे गिरफ्तार करने या गोली मारने आएं, मैं बंगाली भाषा के अपमान के खिलाफ विरोध करती रहूंगी।

बंगाली बोलने पर बांग्लादेशी कहा जाता है-सीएम बनर्जी

रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई बंगाली भाषा बोलता है तो उसे बांग्लादेशी कहा जाता है। यह हमारे लोगों को परेशान करने की एक साज़िश के अलावा और कुछ नहीं है।

‘BJP को दुनिया के सामने बेनकाब करूंगी’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अगर आप बंगाल के लोगों पर और बंगला भाषा पर हमला करेंगे तो मैं दुनिया के सामने बीजेपी को बेनकाब कर दूंगी। मैं चुप नहीं रहूंगी। 

SIR को लेकर कही ये बात

सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का इस्तेमाल पिछले दरवाजे से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लाने के लिए एक हथियार के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया पिछले दरवाजे से एनआरसी लाने के लिए की जा रही है। लोग पहले ही डर के मारे आत्महत्या कर रहे हैं।

‘बीजेपी पर साधा निशाना’

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर एक भी मतदाता मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा वे मतदाता सूची नहीं, बल्कि भाजपा की सूची बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि क्या बीजेपेी नेताओं को दूसरे की पहचान पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है?

3 किलोमीटर तक निकाली रैली

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में 3 किलोमीटर तक विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। विरोध रैल में लोग "बांग्लार अप्पन सोज्ज्यो होबे ना" (बंगाल का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा) और "बांग्ला अमर माँ" (बंगाल, मेरी माँ) लिखी तख्तियां लिए हुए थे।

Updated on:
6 Aug 2025, 7:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप