राष्ट्रीय

IAF Agniveer vayu Recruitment 2023 : वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

IAF Agniveer Recruitment 2023 भारतीय वायुसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अग्निवीर की सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक indianairforce.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 2:40 PM IST
agniveer.jpg
IAF Agniveervayu Recruitment 2023: वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Agniveervayu Bharti 2023 : सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा मौका। अग्निवीर वायु की भर्ती 2023 के लिए आवेदन फार्म आज से जारी कर दिए गए हैं। वायुसेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक अभ्यर्थी अलर्ट हो जाएं। और आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई करें। IAF के अनुसार, आज आवेदन पत्र जारी किया गया है। और इस आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है। ऐसी संभावना बताई जा रही है कि अंतिम डेट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अगर तारीख आगे बढ़ी तो उसकी ऑफिशियल जानकारी भी दी जाएगी। अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए जरूरी है कि, उम्मीदवार अविवाहित होने के साथ—साथ उसकी नागरिकता भारतीय हो। इसके लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर उम्र की बात करें तो उम्मीदवारों का जन्म 26 दिसंबर 2002 और 26 जून 2006 के बीच होना चाहिए।

अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए आयु सीमा

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।

अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में उम्मीदवार को विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए। कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। इसके अतितिक्त सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी / सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल मिलाकर 50% अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी।

Updated on:
17 Mar 2023, 2:40 PM IST
Published on: