Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 मार्च को भी बारिश हो सकती है। IMD ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है।
IMD Rain Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 5 दिन कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान जताया है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 मार्च को भी बारिश हो सकती है। IMD ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 15 से 20 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी 15 से 19 मार्च के बीच हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
15-16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है।
IMD के मुताबिक असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अगले 5-6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 मार्च को मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है।
विभाग ने 15-16 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है, जबकि 16 मार्च को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 15 से 18 मार्च के बीच कई जगह बारिश और आंधी की संभावना है।