राष्ट्रीय

IMD Alert: मानसून की वापसी शुरू! मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

IMD Alert: राजस्थान से शुरू होकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक मानसून की वापसी एक लंबी यात्रा होती है। जब हवाओं की दिशा बदलने लगती है और नमी कम हो जाती है।

2 min read
Sep 18, 2025
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी (File Photo)

IMD Alert: देश में इस बार मानसून में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई भी समय से पहले शुरू हो गई है। देश के कई राज्यों से मानसून धीरे-धीरे विदाई ले रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अपना नया बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने नए अपडेट में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने 18 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 18 और 19 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 18 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

यदि पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात की जाए तो 18 से 20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तूफान की भी संभावना जताई है। इसके अलावा 18 से 24 सितंबर के दौरान असम और मेघायल में और 19 से 24 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत का मौसम

मौसम विभाग ने 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होने की संभावना जताई है। 18 और 19 सितंबर को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश काअनुमान लगाया है। 

इन जगहों पर गरज के साथ होगी बारिश

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार 18 सितंबर को केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक में तथा 18, 19 और 21 सितंबर को तमिलनाडु में कई स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

मानसून की विदाई हुई शुरू

देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। बता दें कि राजस्थान से शुरू होकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक मानसून की वापसी एक लंबी यात्रा होती है। जब हवाओं की दिशा बदलने लगती है और नमी कम हो जाती है। तब समझ लीजिए कि दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर के मध्य तक, मानसून पूरे देश से वापस चला जाता है और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की जगह उत्तर-पूर्वी हवाएं ले लेती हैं।

Published on:
18 Sept 2025 09:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर