25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसेना-UBT के बाद NCP-SP में भी होगी टूट? इस पर शरद पवार का आया बयान

Sharad Pawar on NCP-SP split: महाराष्ट्र में NCP-SP में टूट की अटकलों पर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना-UBT के सांसद अलग हुए हैं, लेकिन उनकी पार्टी का कोई भी सांसद साथ नहीं छोड़ेगा।
2 min read
Google source verification
Sharad Pawar on NCP-SP split rumours.

शरद पवार (Photo- IANS)

Sharad Pawar Statement on NCP split rumours: महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के बाद NCP (SP) में टूट की तमाम अटकलों को पार्टी चीफ शरद पवार ने गुरुवार को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी की एकता और वफादारी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, शिवसेना (UBT) के सांसद अलग हो गए हैं, लेकिन उनकी पार्टी का कोई भी MP अलग नहीं होगा। उनका यह बयान उनका यह बयान उन अटकलों के जवाब में आया है कि NCP (SP) के MP और MLA नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के संपर्क में हैं।

बता दें कि हफ्तों की उथल-पुथल के बाद उद्धव ठाकरे की लीडरशिप वाली शिवसेना (UBT) के छह सांसद महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे की लीडरशिप वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

वहीं इससे पहले एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिद्वंद्वी नेताओं के उस दावे पर तीखा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शरद पवार गुट के बचे हुए सांसद भी पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। सुप्रिया सुले ने खुली चुनौती देते हुए कहा, 'जिन पांच सांसदों के पार्टी छोड़ने का दावा किया जा रहा है, उनके नाम बताइए। अगर नाम नहीं बता सकते, तो अफवाहें फैलाना बंद कीजिए। या फिर हमें ही बुला लीजिए, हमारे सभी आठ सांसद एक साथ वहां पहुंच जाएंगे। आखिर मुझे इन चर्चाओं में बुलाने की हिम्मत क्यों नहीं होती?

महा विकास अघाड़ी की बैठक में 23 विधायक रहे अनुपस्थित

मानसून सत्र की रणनीति बनाने को लेकर बुधवार शाम बुलाई गई 'महा विकास अघाड़ी' की बैठक में 60 में से 23 विधायक अनुपस्थित रहे। इनमें शरद पवार, जयंत पाटिल और नाना पटोले जैसे बड़े नेताओं के नाम भी शामिल थे। इसको लेकर शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे का दर्द छलक उठा। उन्होंने पूछा कि क्या हम सचमुच साथ है। सदन में क्या हम महा विकास अघाड़ी के रूप में एकजुट हैं? हम मिलकर क्या एक साथ मुद्दों को उठाते हैं? उद्धव ठाकरे ने यह सवाल तब पूछे जब बुलाई गई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और उनकी ही पार्टी के नेता संजय राउत मौजूद थे।

बैठक में अपनी पार्टी में टूट पर उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग साथ छोड़कर चले गए हैं। उन्हें जाने दीजिए। अब हमारा ध्यान मुख्य रूप से उन लोगों के साथ होना चाहिए, जो हमारे साथ हैं। राज्य में विकास के लिए महाविकास अघाड़ी को मजबूत करने पर फोकस होना चाहिए।