14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतन के कत्ल में नाकामयाब रहने पर रोने लगा था चेतन- सिया का दावा, चेतन बोला- मर्डर का आइडिया सिया का था

Pune Love Killing Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी प्रेमी जोड़े (सिया और चेतन) द्वारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे है।
3 min read
Google source verification
Ketan Agarwal Murder Case

केतन अग्रवाल हत्याकांड

Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या के मामले पुलिस रोजाना नए-नए खुलासे कर रही है। पुणे पुलिस ने हाल ही में एक नया खुलासा करते हुए कहा कि 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की कथित तौर पर 'प्यार' के नाम पर हत्या करने के कुछ दिनों बाद सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।

पुणे के ट्रेकर केतन अग्रवाल की मौत पर उनके पिता ने कहा कि 18 जून को मेरा 26 वर्षीय बेटा लोहागढ़ किले से गिर गया और उसकी मौत हो गई। शुरू में हमें लगा कि यह एक दुर्घटना थी, जैसा कि सिया गोयल (केतन की मंगेतर) ने हमें बताया था। हालांकि, बाद में उसके बयानों और संदिग्ध व्यवहार ने हमें यह एहसास दिलाया कि यह एक साधारण दुर्घटना नहीं थी। सिया और उसके साथी ने गिरफ्तारी के बाद हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है और स्वीकार किया है कि उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

केतन की 18 जून को हुई थी मौत

पुणे के पास लोहागढ़ किले के नजदीक स्थित एक खाई में गिरने से एक रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे और पारिवारिक फर्म में निदेशक केतन की 18 जून को मौत हो गई। पहले तो इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि उसे धक्का दिया गया था। इसका आरोप उसकी मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन पर लगाया गया है। हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेतन बोला- मर्डर का आइडिया सिया का था

जांचकर्ताओं के अनुसार, चेतन ने दावा किया है कि वह सिया के साथ भाग जाना चाहता था, लेकिन सिया ने हत्या की योजना पर जोर दिया। दूसरी ओर, सिया ने जांचकर्ताओं को बताया है कि केतन की हत्या का विचार चेतन का था और 14 जून को उसकी हत्या का प्रयास विफल होने के बाद वह रोया था।

दोनों एक दूसरे पर लगा रहे है आरोप

पुलिस ने कहा कि ये बयान दोनों आरोपियों द्वारा दोष दूसरों पर डालने की रणनीति प्रतीत होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि वे साजिश का दोष एक-दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से उनकी बचाव रणनीति लगती है। हमारे पास सबूतों की एक कड़ी है जो बताती है कि वे दोनों केतन को खत्म करने की साजिश में शामिल थे।

केतन की हत्या में नाकामयाब रहने पर रोने लगा था चेतन

चेतन का दावा है कि वह भाग जाना चाहता था और सिया केतन को मारना चाहती थी। दूसरी ओर, सिया का दावा है कि चेतन केतन को मारना चाहता था। सिया ने कहा है कि 14 जून को योजना को अंजाम न दे पाने के बाद चेतन उसके सामने रोया था। पुलिस ने कहा कि हमें यह भी पता चला है कि सिया और चेतन 31 मई से 4 जून के बीच पुणे के एक कैफे में मिले थे। हम इस मुलाकात की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह साजिश का हिस्सा थी।

हम सिया को नहीं जानते : चेतन के पिता का दावा

केतन अग्रवाल की मौत पर आरोपी चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल चौधरी ने कहा कि उसने मुझे पहले से सूचित नहीं किया था। उसने बस इतना बताया था कि उसकी एक मीटिंग है और वह वहां जा रहा है। उसने सुबह अपनी माँ को यही बताया था और मुझे भी यही बताया। अपनी मां से बात करने के बाद जाने से पहले उसने मुझे कोई और जानकारी नहीं दी। हमने उस लड़की को कभी नहीं देखा और उसके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं है।