
बिहार सीएम सम्राट चौधरी (फोटो- Samrat Choudhary X)
Bihar CM on Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आठ दिन बाद आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। विपक्ष के लगातार तीखे हमलों, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे गंभीर सवालों और परिजनों के आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुर में जो यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, हमारी सरकार ने उसपर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने सबसे उच्च स्तरीय की जांच व्यवस्था यानी 'न्यायिक आयोग' का तुरंत गठन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाना है। जांच रिपोर्ट में जो भी व्यक्ति गलत पाया जाएगा, उस पर कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार की मूल संरचना में सबका साथ और सबका विकास शामिल है। जब समाज का हर वर्ग सुरक्षित महसूस करेगा और सभी को न्याय मिलेगा, तभी बिहार सही मायने में आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जब भी राज्य में कोई ऐसी गंभीर समस्या या घटना सामने आती है, तो सरकार तुरंत चिंतित होकर आगे बढ़ती है और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए बड़े कदम उठाती है।
आज इससे पहले, इस मामले की न्यायिक जांच के लिए बनाए गए न्यायिक आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भोजपुर के बिलौटी गांव में घटना वाली जगह पर पहुंचे। इस दौरान शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया और SP राज समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। घटना से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच करने के लिए जांच टीम ने न सिर्फ घटनास्थल का मुआयना किया, बल्कि पीड़ित के घर जाकर भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से भी मुलाकात की।
Published on:
25 Jun 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
