13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों पर AK-47 से फायरिंग पर सरकार को घेरेंगे तेजस्वी यादव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च करेगी RJD

RJD Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव ने छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के विरोध में 19 अगस्त को RJD के राजभवन मार्च का ऐलान किया। उन्होंने SP के निलंबन और घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई।
3 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 12, 2026

RJD Leader Tejashwi yadav

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (फोटो- tejashwi yadav FB)

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और गोलीबारी की घटना को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष छात्रों पर AK-47 से की गयी गोलीबारी के विरोध में RJD 19 अगस्त को पटना में पार्टी के कार्यालय से राजभवन तक एक पदयात्रा निकालेगी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे युवाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया।

कॉन्स्टेबल को बलि का बकरा बनाकर जिम्मेदारी से बच रही सरकार: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश ने बिहार की धरती पर हुई घटनाओं को देखा है। उन्होंने कहा कि हालांकि देश में पहले भी बड़े विरोध प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन यह पहला मामला है जब अपने अधिकारों की मांग कर रहे निर्दोष छात्रों की छाती पर सीधे AK-47 जैसी घातक राइफलें तानी गईं। उन्होंने सवाल किया कि किस अधिकारी या राजनेता ने छात्रों पर गोलीबारी का आदेश दिया था।

तेजस्वी यादव ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेदांता अस्पताल में भर्ती तीन घायल छात्रों से मुलाकात की और पार्टी की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जब विवाद बढ़ा, तो अधिकारियों ने एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करके मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की, जबकि मुख्य रूप से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। तेजस्वी ने सवाल किया कि घटना के संबंध में संबंधित पुलिस अधीक्षक (SP) को अभी तक सस्पेंड क्यों नहीं किया गया है।

बिहार को पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे: तेजस्वी यादव

सरकार के काम करने के तरीके पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को पुलिस स्टेट बनाने की कोशिशें हो रही हैं, जिसे न तो RJD और न ही बिहार की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव जैसे दिग्गजों की कर्मभूमि रही है, और यहाँ किसी को भी लोकतंत्र का गला घोंटने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

सीएम को मांगनी चाहिए माफी - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि अस्पताल में भर्ती घायल छात्र खुशकिस्मत थे कि वे बस आधे इंच के फर्क से बच गए। अगर उनमें से किसी की जान चली जाती, तो इसके लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया जाता? उन्होंने बताया कि न तो CM सम्राट चौधरी और न ही सरकार के किसी प्रतिनिधि ने घायल छात्रों से मुलाकात की। इस लापरवाही और क्रूरता के लिए CM सम्राट चौधरी को आगे आना चाहिए और जनता से माफी मंगनी चाहिए।

19 अगस्त को RJD का राजभवन मार्च

तेजस्वी यादव ने संसद में इस गंभीर मुद्दे को उठाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर बातचीत चल रही है और इस बात पर सहमति है कि बिहार के छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

आंदोलन की योजना बताते हुए तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि 19 अगस्त को सुबह 11:00 बजे, RJD के सभी विधायक, MLC, वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता RJD के राज्य कार्यालय से राजभवन तक मार्च करेंगे। RJD नेता ने देश भर के विपक्षी नेताओं से भी अपील की कि वे बिहार आएं, इस संघर्ष में शामिल हों और छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई को सफल अंजाम तक पहुंचाने में मदद करें।