13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: हाथों ने साथ छोड़ा तो पैरों को बनाया कलम, 13 साल की लक्ष्मी ने हौसले से बदली अपनी कहानी

बिहार के कटिहार की 13 वर्षीय लक्ष्मी दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद पैरों की उंगलियों से पेन पकड़कर लिखती है। उसके हौसले और प्रतिभा की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की।
2 min read
Google source verification

पटना

image

kamlesh sharma

Aug 13, 2026

lakshmi

Lakshmi (Photo ANI)

पटना। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों… इस कहावत को बिहार के कटिहार की 13 वर्षीय मासूम लक्ष्मी ने सच कर दिखाया है। शारीरिक लाचारी और विपरीत परिस्थितियों को अपने मजबूत हौसलों के आगे झुकाते हुए लक्ष्मी ने साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो बड़ी से बड़ी रुकावट भी रास्ता नहीं रोक सकती।

दोनों हाथों से दिव्यांग लक्ष्मी पढ़ाई के प्रति अपने जुनून के चलते पैरों की उंगलियों में पेन थामकर अपनी तकदीर लिख रही है। कक्षा में अन्य बच्चों की तरह ही वह सामान्य रूप से अपनी किताबें संभालती है और पैरों से ही फर्राटेदार लिखती है। उसकी इस जिजीविषा और अद्भुत प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरान है।

प्रशासन हुआ सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची स्कूल

लक्ष्मी की खबर सामने आते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। छात्रा की मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम ने उसके स्कूल का दौरा किया और उसकी जरूरतों का जायजा लिया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. आयुष भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर लक्ष्मी से मुलाकात की। जांच में सामने आया कि उसके पास बीते वर्ष जारी किया गया 'यूडीआईडी' (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड पहले से मौजूद है।

सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा

डॉ. भारद्वाज ने आगे बताया कि लक्ष्मी के पास यूडीआईडी कार्ड पहले से होने के कारण अब उसे अन्य सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना आसान होगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि उसे जल्द ही आवश्यक उपकरण व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। बता दें कि दिव्यांगजनों के लिए 'यूडीआईडी' कार्ड केंद्र सरकार की एक पारदर्शी पहल है, जिससे देश भर के दिव्यांगों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग