राष्ट्रीय

46 डिग्री पार पहुंचा पारा! IMD ने दिल्ली-UP सहित 9 राज्यों में जारी किया भीषण लू का अलर्ट

आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

2 min read
May 18, 2026
heat wave alert

IMD Heat wave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू (Heat Wave) को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। 18 से 24 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। कुछ जगहों पर गंभीर लू (Severe Heat Wave) का खतरा भी है।

IMD के अनुसार, 18 मई को बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू पड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं गंभीर लू की स्थिति बन सकती है। 19 मई को मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ भी इसकी चपेट में आएंगे। 20 से 24 मई तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, विदर्भ, हरियाणा-दिल्ली और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में लू जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

बंगाल में इमाम-मौलवी और पुजारियों का भत्ता बंद, शुभेन्दु सरकार का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा खतरा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 मई तक गंभीर लू की स्थिति रहने की चेतावनी है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19-20 मई को गंभीर लू और उसके बाद भी लू बनी रहेगी। राजस्थान में 18 से 21 मई तक गर्म रातों (Warm Nights) का सिलसिला चलेगा।

तापमान में बढ़ोतरी

17 मई को बांदा (उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री से ज्यादा ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान में भी कई राज्यों में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रातें भी असहनीय हो रही हैं।

गर्म और नम मौसम का प्रकोप

ओडिशा (18-22 मई), गुजरात और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गर्म व नम (Hot & Humid) मौसम बना रहेगा, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

समुद्री चेतावनी

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल रही हैं। केरल, कर्नाटक तट, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र और सोमालिया तट पर 40-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

लोगों को सावधानी बरतने की अपील

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और बुजुर्ग, बच्चों व बीमार लोगों का खास ध्यान रखें। लू लगने पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।

ये भी पढ़ें

‘अजान के समय लाउडस्पीकर पर लगे रोक’, असम के BJP विधायक दिगंता कलिता की मांग पर गरमाई सियासत
Published on:
18 May 2026 07:48 pm
Also Read
View All