राष्ट्रीय

Rain Alert: अभी और बिगड़ेगा मौसम! देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले पांच से सात दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

2 min read
Sep 11, 2025
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (IANS)

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश देखी जा रही हैं। उत्तर भारत में हल्की बारिश, दक्षिण में गर्म मौसम, जबकि देश के कई हिस्सों में अगले पांच से सात दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24-48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी संभव है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री के बीच रहेगा। ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

दक्षिण भारत में गर्म रहेगा तापमान

दक्षिण में मानसून की गतिविधि कमजोर होने की वजह से धूप और गर्मी रहेगी। तापमान 33-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। चेन्नई और बेंगलुरु में आर्द्रता अधिक रहेगी, जिससे उमस भरा मौसम रहेगा।

पश्चिम भारत में हल्की बारिश

मुंबई और पुणे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना, लेकिन मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। गुजरात में तापमान 34-36 डिग्री, राजस्थान में 35-38 डिग्री तक पहुंच सकता है। मानसून की वापसी के अनुमान लगाया जा रहा है।

मध्य भारत में हल्की बारिश

मध्य भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें संभव है।

यहां जारी अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव का खतरा बताया है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

मानसून की विदाई

IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है, जिसके बाद तापमान में कमी और ठंडी हवाएं शुरू होंगी।

Also Read
View All

अगली खबर