राष्ट्रीय

पत्नी ने 9वीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कटे कान और छाता से खुला राज

Assam murder: पुलिस ने मामले में बताया कि कारोबारी की हत्या पत्नी और बेटी द्वारा रची गई लंबी साजिश का नतीजा है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों ने दो लोग भाड़े पर लिए थे और उन्हें हत्या की सुपारी दी थी। 
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2025, 8:51 PM IST
Feature image
पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या (Photo-Patrika)

Assam Murder: असम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने 9वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ कारोबारी पति का मर्डर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बेटी को निरुद्ध किया गया है। दरअसल, असम के लाहोन गांव में कारोबारी उत्तम गोगोई का शव मिला। पुलिस ने मामले में बताया कि कारोबारी की हत्या पत्नी और बेटी द्वारा रची गई लंबी साजिश का नतीजा है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों ने दो लोग भाड़े पर लिए थे और उन्हें हत्या की सुपारी दी थी।

बेटी ने अपराध किया कबूल

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेड्डी ने बताया कि गोगोई की बेटी ने अपराध कबूल कर लिया है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग लड़की का दोस्त है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति की हत्या की एक लंबी योजना थी। उन्होंने पहले भी इसे अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। जुलाई में वे आखिरकार कामयाब हो गए। हम अभी भी असली मकसद की जाँच कर रहे हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि पत्नी और बेटी ने हत्या के लिए उन्हें कई लाख रुपये और सोने के गहने दिए थे।

शव के पास मिला कटा हुआ कान

बता दें कि मामला 25 जुलाई की सुबह तब सामने आया जब परिवार ने दूसरों को बताया कि गोगोई की हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि घटनास्थल पर उनके कान का एक टुकड़ा कटा हुआ और शव के पास एक खुला छाता मिला था। इसके बाद हत्या को लेकर संदेह पैदा हो गया था।

मृतक के भाई ने कही ये बात

मृतक के भाई ने कहा कि मैं सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके घर पहुंचा और उत्तम को मृत पाया। उसके कान पर कट के निशान थे और छाता खुला था। शुरुआत में हमें लगा कि यह डकैती का मामला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरे भाई की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, तो ऐसे घाव कैसे हो सकते हैं? यह एक सुनियोजित हत्या थी। हम हत्यारों को कड़ी सज़ा दिलाना चाहते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस ने कहा है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा षडयंत्र के पूरे दायरे और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Updated on:
3 Aug 2025, 8:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Judiciary vs Government India: जब न्याय की कुर्सी पर बैठे लोगों की स्वतंत्रता का सवाल उठा, तो पूर्व जस्टिस कौल ने क्यों जताई नाराजगी?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका