राष्ट्रीय

Bihar में 14 वार्ड सदस्यों और मुखिया ने एक साथ सौंपा इस्तीफा, कारण जानकर होगी हैरानी

Bihar: बिहार के सुपौल में मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह बताते हुए मुखिया ने कहा, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनीय अभियंता जैसे पंचायत स्तरीय कर्मी विकास कार्यों के लिए रिश्वत मांगते हैं।
less than 1 minute read
Dec 18, 2024
Feature image

Bihar News: बिहार के मरौना प्रखंड की गनौरा पंचायत से एक मामला सामने आ रहा है जहां बिहार के सुपौल में मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। पंचायत के मुखिया का नाम जितेंद्र कुमार है। यह इस्तीफा 17 दिसंबर को पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।

क्या है इस्तीफे की वजह

मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनीय अभियंता जैसे पंचायत स्तरीय कर्मी विकास कार्यों के लिए रिश्वत मांगते हैं। इनके असहयोग के कारण पंचायत में विकास कार्य ठप है।

इतने लोगों ने दिया इस्तीफा

मुखिया जितेंद्र कुमार के साथ इस्तीफा देने वालों में उप मुखिया बेचनी देवी, वार्ड सदस्य माला देवी, पूनम देवी, शोभा देवी, सुचिता देवी, रामप्रवेश महतो, पिंकी देवी, अभय कुमार यादव, वीणा देवी, मदन कुमार मंडल, सुरेंद्र सदा, विकास आनंद, विनोद कुमार यादव और ललिता देवी शामिल हैं। इनमें से लगभग सबकी एक ही समस्या है। लगभग लोगों का कहना है कि उनके पास जनता की समस्याएं सुनने और उन्हें हल करने का अधिकार है, लेकिन पंचायत कर्मियों का सहयोग नहीं मिलता है। इसके चलते समस्या हल नहीं हो पाती है।

पदाधिकारी ने दिया जवाब

बिहार के सामूहिक इस्तीफे के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में पदाधिकारी रचना भारतीय ने कहा, समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जा रही है। पंचायत की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाएगा।

Published on:
18 Dec 2024 11:55 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला