राष्ट्रीय

दिल्ली में Loud Music की वजह से गुस्साए पड़ोसी ने युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में पड़ोसी भाइयों में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2025, 3:59 PM IST
Delhi Murder Case
Murder Case

Delhi Murder Case: दिल्ली के रोहिणी से ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक परिवार को तेज संगीत (Loud Music) का विरोध करना भारी पड़ गया। एक पड़ोसी ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध कर रहे थे। मृतक की पहचान धर्मेंद्र नाम से हुई है। पुलिस ने बताया की 31 दिसंबर को रात करीब एक बजे एक कॉल आया दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई का मामला दर्ज कराया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि पड़ोसी तेज संगीत पर बहस कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मेंद्र के पड़ोस में रहने वाले भाई पीयूष तिवारी और कपिल तिवारी ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने की शिकायत करने पर अपने पड़ोसी धर्मेंद्र और उसके भाई की पिटाई की। उसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 1 बजे दक्षिण रोहिणी पुलिस स्टेशन को दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई और उसके बाद एक व्यक्ति की मौत के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई। स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां स्थानीय जांच से पता चला कि मृतक और संदिग्धों के बीच तेज संगीत को लेकर बहस हुई थी।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई और घटना के बाद उसे बीएसए अस्पताल ले जाया गया था। आईओ अपने स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल में धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच करने पर, संदिग्धों की पहचान 21 वर्षीय पीयूष तिवारी उर्फ ​​किट्टू और 26 वर्षीय कपिल तिवारी उर्फ ​​किट्टू के रूप में हुई, जो भाई हैं और मृतक के घर के पास रहते हैं।

Updated on:
3 Jan 2025, 3:59 PM IST
Published on: