Haryana Crime News: हरियाणा में पत्नी द्वारा देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला सामने आया है।
Crime News: हरियाणा में भाई ने भाभी के प्यार में सगे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 3 और 4 अप्रैल की रात को हुई है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के साले ने जीजा की हत्या का आरोप अपनी बहन और उसके देवर पर लगाया। इसके अलावा साले ने बहन और देवर के अवैध संबंधों के बारे में राज खोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतक के साले ने जीजा की हत्या करने का बहन और उसके देवर पर आरोप लगाया है। साले ने कहा कि उनके जीजा बहन और देवर के रास्ते में रोड़ा बन रहे थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की।
परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी और देवर के बीच अवैध संबंध थे। व्यक्ति दोनों के बीच के रास्ते का रोड़ा बन रहा था। इसी अवैध प्रेम संबंध के चलते दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मृतक के साले के मुताबिक उसके जीजा के शरीर पर चोट के निशान मिले है। वहीं परिजनों ने दोनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है।