Punjab News: पंजाब के लुधियाना में एक आरोपी ने बच्ची के साथ रेप कर उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
Crime News: पंजाब के लुधियाना में एक आरोपी ने बच्ची के साथ रेप कर उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बता दें कि कॉलोनी में घर के बाहर एक बच्ची खेल रही थी। जिसे आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बना लिा और फिर उसे कमरे ले गया। बाद में वारदात के बाद बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
गौरतलब है कि आरोपी ने जब बच्ची को नीचे फेंका तो आसपास के लोगों ने उसे गिरते हुए देखा। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों को भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और मौजूद लोगों के अनुसार बच्ची एक कंबल में लिपटी हुई थी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार बच्ची अर्धनग्न हालत में थी और उसके गुप्तागों से खून भी बह रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ़ महीने पहले वहां मौजूद क्वार्टरों में रहने के लिए आया था।