राष्ट्रीय

प्यार, धोखा और मर्डर… सरप्राइज देने के बहाने प्रेमिका को जिंदा जलाया

Tamilnadu Crime: चेन्नई के एक इलाके में 25 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर उसके प्रेमी ने जिंदा जला दिया।
less than 1 minute read
 In Tamil Nadu when he got cheated in love, the engineer burnt his girlfriend alive

तमिलनाडु के चेन्नई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्यार में धोखा मिलने पर एक इंजीनियर ने पहले तो अपनी प्रेमिका को आखिरी बार सरप्राइज देने और मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे दोनों

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के एक इलाके में 25 वर्षीय टेक्निकल एक्स्पर्ट नंदिनी का थोरईपक्कम के एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे वेत्रिमारन के साथ प्रेम संबध था। हाल ही में जब आरोपी वेत्रिमारन ने नंदिनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद नंदिनी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता शुरू कर दिया और इससे वेत्रिमारन नाराज हो गया। वह उसकी हत्या कर बदला लेना चाहता था।



सरप्राइज देने के बहाने प्रेमिका को बुलाया

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्यार में धोखा मिलने के बाद आरोपी वेत्रिमारन शनिवार को नंदिनी के जन्मदिन के मौके पर उसे यह कहकर बाहर ले गया कि वह उसे सरप्राइज देना चाहता है। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां, पहले उसे जंजिर से बांध दिया और ब्लेड से घायल करने के बाद उसके शरीर में आग लगा दी।

Published on:
25 Dec 2023 01:11 pm
Also Read
View All