राष्ट्रीय

AI से 6G तक भारत-फिनलैंड साझेदारी मजबूत, छात्रों, प्रोफेशनलों को मिलेंगे नए मौके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक में AI, 6G टेलिकॉम, क्लीन एनर्जी और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते से भारतीय प्रोफेशनल और छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
Narendra Modi Finland President Meeting

Narendra Modi Finland President Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में यूरोपीय देश फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दोनों देशों के संबंधों को डिजिटली रणनीतिक रूप दे रहे हैं। यह भागीदारी AI से लेकर 6जी टेलिकॉम तक, क्लीन एनर्जी से क्वांटम कंप्यूटिंग तक, कई हाई-टेक क्षेत्रों में हमारे सहयोग को गति और ऊर्जा देगी।

India Finland Relations: कई समझौते हुए


दोनों देशों के बीच माइग्रेशन और मोबिलिटी साझेदारी पर समझौता हुआ। इसका मकसद कुशल भारतीय प्रोफेशनल को नए मौके देना है। पीएम ने कहा, 'फिनलैंड भारतीय छात्रों और टैलेंट के लिए नई जगह बन रहा है। हम जॉइंट रिसर्च एंड स्टार्टअप सहयोग और मजबूत करेंगे।' दोनों देश शिक्षकों के ट्रेनिंग, स्कूलों के बीच साझेदारी और शिक्षा पर शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।

Narendra Modi Finland President Meeting: राष्ट्रपति स्टब का मोदी को सैल्यूट


फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने भारत की वैश्विक भूमिका और विदेश नीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी से कहा, 'मैं आपके राजनयिक कौशल को सैल्यूट करता हूं। दुनिया को भारत की संतुलित विदेश नीति से सीख लेनी चाहिए। हम सभी को थोड़ा और भारतीय बनना चाहिए।' उन्होंने भारत की प्रगति को आर्थिक चमत्कार बताया और कहा कि भारत दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक और यूरोप का प्रमुख रणनीतिक साझेदार है।

Published on:
06 Mar 2026 05:32 am
Also Read
View All

अगली खबर