राष्ट्रीय

SU57: रूस से नया फाइटर जेट खरीदने वाला है भारत, खासियत जान उड़ जाएगी पाकिस्तान की नींद

भारत रूस से SU 57 फाइटर जेट खरीदने वाला है। यह दो इंजन वाला 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। खास बात यह है कि भारत इसे रूस के साथ ज्वाइंट वेंचर के तहत बनाने वाला है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 7:17 AM IST
fighter aircraft Sukhoi-30 MKI
सुखोई फाइटर जेट्स (फाइल फोटो)

भारत (India) रूस (Russia) के एसयू-57 (SU57) लड़ाकू विमानों की कम से कम दो स्क्वॉड्रन खरीदने की संभावना पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस सौदे के तहत भारत अपने यहां इन विमानों का उत्पादन करने की संभावना भी देख रहा है। रूस की संघीय सैन्य-तकनीकी सहयोग सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगायेव ने कहा है कि भारत पहले ही एस-400 सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है और इस क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावना है।

क्यों खास है एसयू-57?

यह दो इंजन वाला 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो राडार से छिपने की क्षमता रखता है। इसे हवाई लड़ाई और जमीनी या समुद्री हमलों दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी सबसे तेज रफ्तान रफ्तार मैक 2 यानी आवाज की गति से लगभग दोगुनी है। यह करीब 1,900 किलोमीटर तक बिना रुके युद्ध कर सकता है। यह फुर्तीला और तेज है।

अमरीकी जेट के मुकाबले सस्ता

रूस का विमान अमरीका के एफ-35 लड़ाकू विमान के मुकाबले सस्ता है। एक एफ-35 विमान लगभग 660 करोड़ से 900 करोड़ रुपए तक का है। इसके मुकाबले एसयू-57 लगभग 290 करोड़ से 330 करोड़ रुपए का है। रूस ने एसयू-57 को एफ-35 के बराबर बताया है।

क्या हैं इसकी खासियत?

एसयू-57 जेट 7.4 टन तक हथियार ले जा सकता है, जिनमें हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। इसमें बेहद उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम हैं, जिनमें एक ताकतवर ऑनबोर्ड कंप्यूटर भी शामिल है। इस कंप्यूटर को अक्सर इलेक्ट्रॉनिक सेकंड पायलट कहा जाता है, क्योंकि यह पायलट की मदद करता है और कई काम अपने आप संभाल लेता है।

भारत के लिए क्यों अहम है ?

एसयू-57 फाइटर जेट अगर भारत के पास आ जाते हैं तो इससे वायु शक्ति में बड़ा इजाफा होगा। रूस का ऑफर भारत की रक्षा तैयारियों को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। भारतीय वायुसेना के बेड़े में पांचवीं पीढ़ी का यह जेट दुश्मनों के लिए काल साबित होगा।

Updated on:
24 Sep 2025, 7:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा