राष्ट्रीय

पाकिस्तान और चीन सीमा को लेकर सेना प्रमुख का बड़ा बयान, बताया कैसे है हालात

आर्मी-डे से पहले थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। थलसेना प्रमुख ने संबोधन में उत्तरी सीमा पर स्थिति को नियंत्रण बताया।

2 min read
general manoj pandey

सेना दिवस से पहले सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को साल 2023 की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आर्मी चीफ मनोज पांडे ने देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर जानकारी साझा किया। आर्मी चीफ ने कहा कि सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। चीन से सटी सीमा पर हालात फिलहाल स्थिर हैं। वहीं लद्दाख में चीन के साथ 7 में से 5 जगहों पर विवाद सुलझा लिया गया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर हालात स्थिर हैं।


जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उत्तरी सीमा पर हालात इस वक्त बिल्कुल स्थिर हैं हालांकि अप्रत्याशित है। उन्होंने बताया कि चीन के साथ हुई बातचीत में 7 में से 5 मुद्दों का हल निकाला गया है। हमने सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बात करना जारी रखा हुआ है। आर्मी चीफ ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध है।


जनरल मनोज पांडे ने जम्मू कश्मीर के हालातों की जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी 2021 में हुआ संघर्ष विराम अच्छी तरह से चल रहा है। लेकिन आतंकवाद और आतंकी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अभी भी बना हुआ है। पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में शांति है। आर्थिक गतिविधियों और विकास की पहल के अच्छे परिणाम मिले हैं।


जोशीमठ भू-धंसाव पर बयान देते हुए सेना प्रमुख ने बताया हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है। 25-28 सेना की इमारतों में मामूली दरारें आ गई हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे। जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारें हैं जिसे BRO ठीक कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हमने अपने अस्पताल, हेलीपैड आदि सिविल प्रशासन को दिए हैं।


सेनाध्यक्ष ने कहा कि महिला अधिकारियों को भारतीय सेना की कोर ऑफ आर्टिलरी में कमीशन दिया जाएगा। इसके लिए हमने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय सेना में कई बदलाव करने का फैसला किया है और यह अनिवार्य रूप से बल पुनर्गठन और अनुकूलन, आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन प्रबंधन से शुरू होने वाले पांच प्रमुख डोमेन में फैला हुआ है। हमारे पास आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (AMAR) भी है, जो युद्ध की स्थितियों से निपटने में मदद करेगा।

Published on:
12 Jan 2023 01:39 pm
Also Read
View All