राष्ट्रीय

Kupwara Encounter Terrorist : नियंत्रण रेखा पर दो आतंकी ढेर, सुरंग से कर रहे थे प्रवेश

Jammu And Kashmir : जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 3:23 PM IST
indian_army_kashmir.png

Jammu And Kashmir : जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के माछिल सेक्टर में हुई इस कार्रवाई में आतंकियों के पास पाकिस्तानी दस्तावेज, मुद्रा और बड़ी मात्रा में युद्धक सामग्री बरामद हुई है। यह आतंकी नियंत्रण रेखा पर सुरंग बनाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

भारतीय सुरक्षाबलों से मिली जानकारी कि अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सीमा पार से घुसपैठ कोशिश हो रही है। इसके बाद इलाके को चिंहित कर लिया गया और पूरी सीमा पर तलाशी अभियान शुरू हो गया। इसी दौरान यह आतंकी एक सुरंग से घुसपैठ करते दिखाई दिए तो इन्हें मार गिराया गया। अब उनके साथियों को तलाश की जा रही है। यह आशंका है कि कई आतंकी और हो सकते हैं।

एनआईए की छापेमारी जारी
आतंक के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी राजौरी जिले के ढांगरी गांव में हुए हमले के मामले में पूंछ जिले में कार्रवाई कर रही है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के सहयोगियों की तलाश है। इस दौरान कई संदिग्धों के यहां से आपत्तिजनक डेटा और सामग्री मिली है।

Published on:
Also Read
View All