राष्ट्रीय

उरी में भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर के उरी में आज सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। हालांकि आतंकियों से मुठभेड़ में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2025, 12:15 PM IST
Indian soldiers
Indian Soliders (Image: ANI)

पाकिस्तानी आतंकी, जम्मू-कश्मीर (jammu-Kashmir) में घुसपैठ करके आतंक मचाने के मौकों की तलाश में रहते हैं। हालांकि भारतीय सेना (Indian Army), समय-समय पर इन आतंकियों की नापाक साजिश को नाकाम करती रहती है। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है। बारामूला (Baramulla) जिले के उरी (Uri) में आज कुछ पाकिस्तानी आतंकी एलओसी (LoC) के पास से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

एक भारतीय सैनिक शहीद

सेना की आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।

किसने की आतंकियों की मदद?

इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आतंकी, पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की मदद से उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। हालांकि भारतीय सैनिकों ने आतंकियों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

पिछले 13 दिनों में तीसरी मुठभेड़

पिछले 13 दिनों में आतंकियों से सेना की यह तीसरी मुठभेड़ है। सेना ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया है।

Updated on:
13 Aug 2025, 12:15 PM IST
Published on: