राष्ट्रीय

INS Brahmaputra में मरम्मत के दौरान लगी आग, भारतीय नौसेना ने कहा गनीमत रही

Fire On Indian Navy Ship: इस अग्निकांड में आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जहाज को कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Jul 22, 2024

मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार देर शाम हादसा हुआ, जब मरम्मत के लिए आए भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि जहाज पर नियमित रखरखाव का काम करते समय ड्यूटी स्टाफ के कर्मचारियों ने आग लगती देखी। जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। साथ ही नौसेना डॉकयार्ड और आसपास से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया।

इस अग्निकांड में आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जहाज को कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इससे पहले 19 जुलाई को गोवा के एक मालवाहक जहाज में आग से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई थी।

Updated on:
22 Jul 2024 08:08 pm
Published on:
22 Jul 2024 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर