राष्ट्रीय

Indian railway: चार रेलवे अधिकरियों पर गिरी गाज, BSF जवानों को पुरानी ट्रेन देने पर रेलवे मंत्री ने की कार्रवाई

railway suspend four officers: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए भेजे जा रहे BSF के 1200 से अधिक जवानों को बेहद खस्ताहाल ट्रेन दी गई, जिसकी हालत देखकर जवानों ने उसमें सवार होने से इनकार कर दिया।जवानों के विरोध के बाद उन्हें दूसरी ट्रेन उपलब्ध करवाई गयी।

2 min read
Jun 11, 2025
ट्रेन में गंदगी और सीट फटी हुई थी (Photo- X @SamKhasa)

Indian railway: भारतीय रेलवे ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को पुरानी और खस्ताहाल ट्रेन उपलब्ध कराने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। रेलवे ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियो को निलंबित कर दिया। यह कदम जवानों की गरिमा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए उठाया गया। वहीं इस मामले को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मामले को लेकर एक्शन लिया जा चुका है और 4 अधिकारी इसमें दोषी थे, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर जा रहे लगभग 1200 बीएसएफ जवानों को रेलवे ने एक ऐसी ट्रेन प्रदान की, जो जर्जर हालत में थी। ट्रेन की बोगियां भी काफी गंदी थी। इसके अलावा 72 घंटे लेट से भी चलने का आरोप है। बाद में अगरतला स्टेशन मैनेजर से BSF ने इसकी शिकायत की। इसको लेकर रेलवे ने जांच की और लापरवाही बरतने के आरोप में 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रेन का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में ट्रेन की जर्जर हालत नजर आ रही है। वीडियो में ट्रेन की टूटी हुई सीट भी नजर आ रही है। इसके अलावा ट्रेन की खिलड़ियां भी टूटी हुई है और टॉयलेट भी काफी गंदे नजर आ रहे है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कई डिब्बों में तो बिजली के कनेक्शन भी नहीं थे। 

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर ट्रेन का वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए। लोगों ने जमकर सरकार पर निशाना साधा। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि BSF के जवानों को त्रिपुरा से कश्मीर जाना था। सरकार ने हमारे BSF के जवानों के लिए ऐसी गंदी ट्रेन भेजी दी। सोचिए... क्या कोई सरकार का मंत्री ऐसी ट्रेन में सफर करेगा? खुद महंगा मशरूम खा रहे हैं, हमारे जवानों का ऐसे सफर करवा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- शर्मनाक। जिस भी अधिकारियों ने हमारे जवानों के लिए इस तरह की रेल भेजी है, उस अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कीजिए अश्विनी वैष्णव जी। अमरनाथ यात्रा जा रहे बीएसएफ के जवानों को देखिए कैसी रेल दी गई।

वायरल वीडियो पर रेलवे ने क्या दी सफाई

वायरल वीडियो पर रेलवे की ओर से बयान भी दिया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो में जो डिब्बे नजर आ रहे है वे यात्रियों के लिए नहीं थे। उन्हें सिर्फ रखरखाव के लिए ट्रेन में जोड़ा गया था। इन डिब्बों पर लिखा था कि यह यात्रियों के लिए नहीं है और इन्हें सर्विसिंग के लए ले जाया गया था। 

Updated on:
11 Jun 2025 08:14 pm
Published on:
11 Jun 2025 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर