Indian Railway New Rule: इंडियन रेलवे अब काउंटर से बनने वाले तत्काल टिकटों में भी OTP-आधारित वेरिफिकेशन लागू करने जा रहा है, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी होगी।
Tatkal Ticket new Rule: इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने ऑनलाइन तत्काल टिकट के बाद अब रिजर्वेशन काउंटर से बनने वाले तत्काल टिकट (Window Tatkal Ticket) के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। रेलवे जल्द ही काउंटर बुकिंग पर भी OTP-आधारित तत्काल टिकट प्रणाली लागू करने जा रहा है। इस कदम का उद्देश्य तत्काल टिकट प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। सूत्रों के अनुसार, यह नई व्यवस्था अगले कुछ दिनों में पूरे भारत में लागू कर दी जाएगी।
अब जब कोई यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करेगा, तो बुकिंग फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP को सही तरीके से दर्ज करने के बाद ही टिकट कंफर्म किया जाएगा। यदि OTP गलत है या समय सीमा पार हो जाती है, तो टिकट जारी नहीं होगा। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार “इस सिस्टम के लागू होने से तत्काल टिकटों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगेगी और असली जरूरतमंद यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेंगे। यह रेलवे टिकटिंग को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।”
17 नवंबर 2025 से रेलवे ने काउंटर पर OTP-आधारित तत्काल टिकट का ट्रायल शुरू किया था। शुरुआती चरण में इसे 52 ट्रेनों में लागू किया गया। परीक्षण सफल रहने के बाद रेलवे अब इसे सभी ट्रेनों पर लागू करने की तैयारी में है।
रेलवे ने पिछले कुछ महीनों में टिकटिंग सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए—