राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीयों को लगा तगड़ा झटका, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत

Gold Price: भारत में सोने की कीमत बुधवार को एमसीएक्स पर 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 4:36 PM IST
 Indians got big shock before Lok Sabha elections 2024 gold price reached record high all time

भारत में सोने की कीमत बुधवार को एमसीएक्स पर 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव व रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सुरक्षित निवेश के लिए सोनेे की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमतोंं में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, पहले सत्र में 2,288.09 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद सुबह के कारोबार में हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 2,283.76 डॉलर प्रति औंस पर था। इस साल अब तक सोने की कीमतों में 10.8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और लगातार सातवें दिन इसमें बढ़ोतरी हुई ।

चीन के कारण बढ़ी सोने की कीमत

कामा ज्वेलरी के संस्थापक एमडी कॉलिन शाह ने कहा,"सोने की कीमतों में वृद्धि जारी है और आज यह एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। आगामी दिनों में भी इसकी कीमतों मेंं वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती भी है। इसके चलते लोगों ने सोने में निवेश को सुरक्षित माना। चीन के नेतृत्व में केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, इससे भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसंधान प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि निकट भविष्य में भी सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

Updated on:
3 Apr 2024, 4:36 PM IST
Published on: