राष्ट्रीय

ऊपर चलेगी Train, नीचे से गुजर जाएगा जहाज… जानिए भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज की खास बातें

India's First Vertical Lift Bridge: तमिलनाडु को रामेश्वरम (Rmeshwaram) से जोड़ने के लिए बना भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तैयार है। जानते हैं 2.2 किमी लंबे इस ब्रिज की खास बातें-

2 min read
India's first vertical lift railway sea bridge

India's First Vertical Lift Bridge: तमिलनाडु को रामेश्वरम (Rameshwaram) से जोड़ने के लिए बना भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तैयार हो गया है। इस पुल पर कुछ दिनों पहले ट्रेन का ट्रायल हुआ। ट्रेन का ये ट्रायल पूरी तरह से सक्सेसफुल रहा। ट्रेन 121km. प्रति घंटे की रफ्तार से पुल के ऊपर से गुजरी। आइए जानते हैं 2.2 किमी लंबे इस ब्रिज की खासियत-

India's First Vertical Lift Bridge

वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज क्या होता है, किसने बनाया

यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने इस ब्रिज को बनाया है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने नए पंबन रेल पुल की खासियत की बात करें तो इस पुल में 2 लोको और 11 लोडेड वैगनों के साथ लोड डिफ्लेक्शन की भी व्यवस्था है। इस पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके नीचे से बड़े से बड़ा जहाज आसानी से गुजर सके। आसान भाषा में कहें तो इस पुल के ऊपर से ट्रेन चलेगी, लेकिन जैसे ही कोई पानी का जहाज इसके पास आएगा ये पुल ऑटोमैटिक तरीके से ऊपर उठ जाएगा और जहाज इसके नीचे से निकल जाएगा।

India's first vertical lift sea bridge

कोरोना की वजह से हुआ लेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पंबन पुल की नींव नवंबर 2019 में रखी थी। RVNL की ओर से इस पुल का काम फरवरी 2020 में शुरू कर दिया गया था। पहले इस पुल को बनाने का काम दिसंबर 2021 तक पूरा होने का लक्ष्य था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई। यही वजह है कि यह वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज साल 2024 में जा कर पूरा हुआ।

Published on:
09 Nov 2024 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर