राष्ट्रीय

इंडिगो की फ्लाइट के बाथरूम में रखा था धमकी भरा लैटर, टेकऑफ से कुछ देर पहले रुकी उड़ान

लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फ्लाइट के बाथरूम में टिश्यू पेपर पर बम रखा एक पेपर मिला था जिसके बाद विमान की उड़ान रोककर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हालांकि जांच में सामने आया कि यह जांच फर्जी थी जिसके बाद उड़ान की अनुमति दी गई।

less than 1 minute read
IndiGo flight
इंडिगो का विमान (File Photo)

breaking: लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट शुक्रवार सुबह बम धमकी मिलने के बाद टेकऑफ से पहले रोक दी गई। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे और उडान सुबह 10:45 बजे रवाना होने वाली थी। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सूचना मिलते ही तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया। शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत विमान को रनवे की ओर भेजने के बजाय एप्रन पर ही रोककर पूरी तलाशी ली गई। इस घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता और अफरा तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

खबर अपडेट की जा रही है।

Updated on:
12 Jun 2026 12:54 pm
Published on:
12 Jun 2026 12:44 pm