राष्ट्रीय

Jagannath Rath Yatra 2024: आज फिर शुरू हुई यात्रा, जगन्नाथ महाप्रभु शाम को पहुंचेंगे गुडि़चा मंदिर

Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ महाप्रभु रथ पर सवार होकर कुछ दूर चले। आज सुबह फिर 8 बजे यात्रा शुरू हुई। रात 2 बजे से अनुष्ठान शुरू हो गए थे। करीब 12 बजे भगवान मंदिर से निकले। आज शाम को गुडि़चा मंदिर पहुंचेंगे। पढ़िए पुरी से देवेंद्र गोस्वामी की खास रिपोर्ट...

2 min read

Jagannath Rath Yatra 2024: भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकल पड़े हैं भक्तों को दर्शन देने। रात 2 बजे से ही विधान शुरू हो गए थे। दिन में 11 बजे सबसे पहले मंदिर से बलभद्र, उसके बाद बहन सुभद्रा और सबसे अंत में भगवान जगन्नाथ निकले। रात से ही भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा था। जगन्नाथ मंदिर से गुडि़चा मंदिर पूरी तरह से लोगों से भरा हुआ था। गर्मी और उमस को देखते हुए लगातार फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पानी का छिड़काव कर रही थी। जिला प्रशासन का अनुमान है कि करीब 10 लाख भक्त पहले दिन पहुंचे हैं। इन्हें व्यवस्थित करने के लिए पूरे प्रदेश से 10 हजार से अधिक वॉलेंटियर लगे हुए थे। पानी पिलाने से लेकर बीमार होने वालों को अस्पताल पहुंचाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

शाम 5 बजे सबसे पहले बड़े भाई बलभद्र जी का रथ आगे बढ़ा। उसके करीब एक घंटे बाद सुभद्रा जी का रथ चला और सबसे अंत में भगवान जगन्नाथ का। शाम 7 बजे से पहले यात्रा रोक दी गई। अब सोमवार की सुबह 8 बजे भगवान की मंगल आरती और स्नान के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और शाम तक गुडि़चा मंदिर पहुंचेगी। मंगलवार को सुबह गुडि़चा मंदिर में प्रवेश करेंगे।

यात्रा से पहले राष्ट्रपति ने की परिक्रमा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रथ यात्रा में शामिल हुईं और उन्होंने देवी सुभद्रा के रथ की परिक्रमा कर रथ को खींचा फिर वे वापस लौट गईं। अब वे सोमवार को फिर यात्रा में शामिल होंगी। रथ यात्रा में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद संबित पात्रा समेत राज्य के कई मंत्री शामिल हुए।

रथ खींचे जाने के दौरान भगदड, एक की मौत

रथयात्रा के दौरान भगवान बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान गिरने से एक श्रद्धालु की मौता हो गई। इस दौरान हल्की भगदड़ से १५ लोगों का मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा करीब 400 श्रद़धालु गर्मी और दम घुटने से बीमार हुए।

Updated on:
08 Jul 2024 08:36 am
Published on:
08 Jul 2024 08:35 am
Also Read
View All

अगली खबर