Jio Recharge Plan 895 Rupees: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने हाल ही में टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे उसके सभी प्लान की कीमतें बढ़ गईं। इसके तुरंत बाद भारती एयरटेल और वीआई ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इन्होंने प्लान की कीमत में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। नए प्लान 3 जुलाई से लागू हो गए है। रिचार्ज महंगे होने पर बीते दिनों से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ यूजर्स जियो को बॉयकॉट के लिए कह रहे है। इसी बीच जियो ने एक नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने 895 रुपये में साल भर का प्लान जारी किया है। आइए जानते इसके बारे में।