राष्ट्रीय

Moon Mission: भारत के बाद जापान ने लॉन्च किया पहला चंद्र मिशन, ISRO ने खास अंदाज में दी बधाई

Japan Moon Mission: जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAX) ने अपना पहले चंद्र मिशन को एच-2ए वाहक रॉकेट 47 से एक्स-रे इमेजिंग तथा स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (XRISM) नामक उपग्रहों के साथ तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से गुरुवार को प्रक्षेपित किया।
1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2023, 3:29 PM IST
Japan Moon Mission
Japan Moon Mission

Japan Moon Mission: जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAX) ने अपना पहले चंद्र मिशन को एच-2ए वाहक रॉकेट 47 से एक्स-रे इमेजिंग तथा स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (XRISM) नामक उपग्रहों के साथ तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से गुरुवार को प्रक्षेपित किया। जापान ने मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद कहा- एक्स-रे इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (XRISM), और स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को 7 सितंबर 2023 की सुबह 8:42:11 पर व्हीकल नंबर 47 (H-IIA F47) से तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया। भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने जापान की स्पेस एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को चांद मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की बधाई दी है।


प्रक्षेपण को दो बार करना पड़ा था स्थगित

जाक्सा ने इससे पहले इस प्रक्षेपण को 26 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे दो बार स्थगित करना पड़ा था। जापान के लैंडर के तीन-चार महीने में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने और चार-छह महीने में उसकी स्तर पर उतरने की संभावना है। मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज चंद्र मॉड्यूल विकसित करने के लिए जॉक्सा के साथ काम कर रही है ताकि लैंडिंग कराने की योजना सफल रहे। यदि लैंडिंग सफल रही, तो इस अभियान के डेटा का उपयोग चंद्रमा और मंगल मिशन की अमेरिका के आर्टेमिस के लिए तैयारियों में किया जाएगा।

ISRO ने खास अंदाज में दी बधाई

इसरो ने जापान की स्पेस एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को चांद मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की बधाई दी है। एक ट्वीट में इसरो ने कहा कि चंद्रमा पर जापान के मिशन की सफल लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई। यह वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। हम पूरी स्पेस कम्यूनिटी को बधाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- Gautam Adani: गौतम अडानी ने फिर लगाई छलांग, धनकुबेरों की टॉप-20 लिस्ट में वापसी

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का विवादित बयान, कहा- बीजेपी सरकार नीच



Published on: