राष्ट्रीय

Video: पाकिस्तान से शादी रचाने भारत आई जवारिया खानम, वाघा बॉर्डर से की इंट्री

Javeria khanum: पाकिस्तान के कराची की रहने वाली जवारिया खानम नाम की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाने भारत आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 2:35 PM IST
Javeria Khanum from Karachi


[typography_font:14pt;" >नियत साफ हो तो कोई बाधा नही आती ...

जवेरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा, '...दोनों ही देशों ने हमें मिलाने के लिए प्रयास किए हैं। जब नीयत साफ होती है तो कोई बाधा बीच में नहीं आती है। मैं चाहूंगा कि दोनों देश सुरक्षा के तहत मैरेज वीजा की प्रक्रिया शुरू करें।"


समीर के पिता ने कही ये बात


समीर खान के पिता यूसुफजई ने बताया कि जवारिया आज वाघा बॉर्डर रास्ते भारत में प्रवेश कर गई है, उसको रिसिव करने के बाद हम श्री गुरु राम दास इटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। कुछ ही दिनों में समीर और जावेरिया खानम की शादी हो जाएगी। जिसके बाद जावेरिया लंबे समय के लिए वीजा विस्तार के लिए अप्लाई करेगी।

दो बार रिजेक्ट हुआ था वीजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवारिया के मंगेदर समीर खान ने बताया कि भारत सरकार ने जवारिया के वीजा आवेदन को दो बार रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद वो एक सामजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मकबूल की मदद से वीजा लेने में कामयाब रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में मकबूल अहमद ने उनकी बहुत मदद की और उनके प्रयासों से भारत सरकार ने जवारिया के वीजा पर मुहर लगाई। उन्होेंने आगे कहा कि वीजा देने के लिए भारत सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद।

Updated on:
5 Dec 2023, 2:35 PM IST
Published on: