राष्ट्रीय

प्रेमिका के घर लटका मिला प्रेमी का शव, घटना के बाद से युवती और उसका परिवार फरार

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर की ग्रिल पर लटका मिला है। युवक के परिवार ने लड़की और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 5:40 PM IST
Crime
Crime ( फोटो - प्रतिकात्मक )

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक प्रेमिका के घर उसके प्रेमी का शव फंदे से लटका मिलने के कारण सनसनी फैल गई। मामला जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव का है। यहां बुधवार को सोहैल अंसारी नामक एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर के बाहर फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सोहैल ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का पुत्र था। सोहैल के परिवार ने लड़की और उसके परिवार पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना की सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक सोहैल के परिवार ने बताया कि पिछले एक साल से उसका गांव की एक युवती के साथ प्रेम - प्रसंग चल रहा था। उन्होंने कहा कि, यह मामला कई बार गांव की पंचायत के सामने भी उठाया गया था।

युवती के घर की ग्रिल से लटका मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह सोहैल का शव युवती के घर के बाहरी ग्रिल में फंदे से लटका देखा गया था। इसके चलते गांव में काफी अफरा- तफरी मच गई थी। पुलिस ने बताया कि, जिस युवती के घर से सोहैल का शव मिला है, वह और उसका पूरा परिवार घटना के बाद से ही लापता है।

पुलिस ने कहा- हत्या कर शव को लटाकाया गया

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि, शव को देखने से लगता है कि सोहैल की हत्या कर शव को खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका दिया गया था। एसडीपीओ ने आगे कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Updated on:
23 Jul 2025, 5:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Maharashtra News: 500 करोड़ की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SIT गठित, IPS शैलेश बलकवडे को जिम्मेदारी

बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’