राष्ट्रीय

Jharkhand Election: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, BJP सरकार बनने के बाद होंगी 3 लाख पदों पर भर्तियां

Jharkhand Election: प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 3 लाख सरकार पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा।

2 min read
Nov 04, 2024

Jharkhand Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के गढ़वा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने तय कर लिया है कि इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाएंगी। हरियाणा के बाद अब झारखंड में भी बीजेपी-एनडीए सरकार बनेगी। हम सभी को मिलकर यहां बीजेपी-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है।

झारखंड में बीजेपी सरकार बनने के बाद होगी 3 लाख पदों पर भर्ती

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गढ़वा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर तीन लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने पर विशेष जोर देगी। मोदी ने यह भी कहा कि राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र की योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


हरियाणा के लोग मना रहे हैं "डबल दिवाली"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की सरकार ने सत्ता में आते ही बिना किसी पर्ची और खर्ची के 25,000 लोगों को रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने इसे हरियाणा के लोगों के लिए "डबल दिवाली" का अवसर बताया, क्योंकि सरकार ने पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी हैं। पीएम मोदी ने इसे हरियाणा सरकार की जनता के प्रति ईमानदार और सेवा-भावना का प्रतीक बताते हुए युवाओं को रोजगार के अवसरों के विस्तार का भी भरोसा दिलाया।

'रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार'

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि राज्य में हर तरफ "रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार" की गूंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक ऐसे समय में हो रहे हैं जब पूरा देश "विकसित भारत" के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने आने वाले 25 वर्षों को देश और झारखंड के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दौरान देश का विकास नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने झारखंड के विकास में भाजपा-एनडीए की सरकार की भूमिका को अहम बताया और राज्य की जनता से उनके समर्थन की अपील की।

Also Read
View All

अगली खबर